आदित्यपुर : जिले के किसानों और आमलोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों की जानकारी देकर किया जा रहा जागरूक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Adityapur : एसपी सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती इलाकों में लगातार किसानों और आम लोगों को नशे की खेती करने से परहेज करने और इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में 25.12.2024 को ईचागढ़ थाना अंतर्गत रुगड़ी बाजार में ईचागढ़ पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed