आदित्यपुर: शिक्षाविद वाई पी यादव का हुआ श्राद्धकर्म, गनमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजली, स्वर्गीय योगेंद्र यादव के स्मृति में पौधारोपण होगा कल: पुरेन्द्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के संस्थापक स्व योगेंद्र प्रसाद यादव का श्राद्ध कर्म आज संपन्न हुआ. जिसमे खास के साथ आम लोग भी काफी संख्या मे शरीक हुए और उन्हें श्रद्धांजली दी. इस दौरान समाज हित मे स्व० यादव के द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण भी किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, उत्पाद आयुक्त बसंत कुमार, बिहार विधान सभा के रिटायर अपर सचिव विधार्थी यादव, पूर्व प्रमुख शबनम कुमारी स्व यादव की धर्मपत्नी गायत्री देवी, श्रीमती मधु रंजना, श्रीमती सरिता आनंद, रिद्धिमा, अनन्या आनंद, ई बिमल कुमार विमल, डॉ पंकज कुमार, इंस्पेक्टर ललन कुमार, प्रो संजय कुमार, शिवनंदन यादव, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश राजद के सचिव प्रदीप सिंह, शिक्षाविद दिलीप कुमार यादव, श्रीराम यादव, रमेश हांसदा, प्रधान वनरेंद्र कुमार वर्मा, एस एन यादव, एन के झा, वरीय अधिवक्ता के पी दुबे, जगदीश नारायण चौबे, वेदानंद झा, रामानुज शर्मा, पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, समरेंद्र नाथ तिवारी, अरुण यादव, अम्बूज कुमार, उदयकांत कुमार, श्रीनिवास यादव, महेंद्र यादव, जगदीश मंडल, जय नारायण शर्मा, आर के अनिल, अनिल तिवारी, विष्णु मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा यादव, यादव महासभा की नीता यादव, यादव समन्वय समिति के अध्यक्ष अजीत यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष उमेश यादव वरीय शिक्षिका मीना जायसवाल, अरुण पाठक, सुशील हाँसदा, ओमप्रकाश, जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, रिटायर डी एस पी अनिल यादव, नरेंद्र चौधरी, सतीश शर्मा, सत्यप्रकाश पार्षद रिंकू राय, प्रभासिनी कालूनडीया, डॉ मृत्युंजय विजय मिश्रा संजय सिंह सागर यादव गणेश राय आदि उपस्थित थे.

 

शिक्षाविद स्व योगेंद्र यादव की स्मृति मे कल फुटबॉल मैदान आदित्यपुर के पीछे स्थित न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे प्रातः 11 बजे आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में माता श्रीमती गायत्री देवी के कर कमलों द्वारा लोहे की जाली सहित 50 पौधे लगाए जाएंगे. इस अवसर पर शिक्षाविद स्वर्गीय योगेंद्र यादव के सुपुत्र सत्य प्रकाश सुधांशु एवं डॉक्टर ओपी आनंद द्वारा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले एक सौ छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

Thanks for your Feedback!

You may have missed