आदित्यपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सदस्यता बहाली पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

0
Advertisements

Adityapur : सांसद और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर सरायकेला कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने का फैसला लिया है. यह अत्यंत सराहनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों की असत्य पर सत्य की विजय है. घटनाक्रम ने मोदी सरकार के लोकतंत्र विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर करने का काम किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

अंबुज कुमार ने कहा कि इस फैसले ने एक बार फिर से साबित किया है की लोकतंत्र के महत्वपूर्ण चारों स्तंभों को जिस प्रकार मोदी सरकार अपने में कब्जे में रखकर मन माफिक फैसला करवाना, निर्णय थोपना चाहती है वह आज कहीं ना कहीं मोदी जी के चंगुल से आजाद होना चाहता है. राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के साथ ही लोकसभा के अंदर देश के गरीबों, पिछड़ों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं, बेरोजगारों, नौजवानों की आवाज फिर से मुखर होकर गूंजेगी.

About The Author

See also  डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की पहल लाई रंग: आदित्यपुर बस्ती के सी व डी रोड में सामान्य हुई पाइपलाइन जलापूर्ति, लोगों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार

Thanks for your Feedback!

You may have missed