आदित्यपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान में गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोगों के बीच कपड़े का किया गया वितरण, वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मंत्री चम्पई सोरेन व एसपी बिमल कुमार हुए शामिल…

0
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उत्साह लोगों में चरम पर है. महानवमी के दिन कोल्हान प्रमंडल की सभी सड़के मानो आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालो की ओर घूम गई थी, देर रात तक श्रद्धालु पूजा पंडाल मेलों में शिरकत करते नजर आए. इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के दौरान जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए. साथ ही सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

 

बता दे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष महानवमी के उपलक्ष्य पर जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण धोती -साड़ी आदि का वितरण किया जाता है. इस मौके पर आयोजित वस्त्र वितरण समारोह में मंत्री चंपई सोरेन और सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनका कमेटी द्वारा स्वागत किया गया.

 

 

इस दौरान सैकड़ो जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया. जनसमूह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और समरसता आती है, वहीं मंत्री चम्पई सोरेन ने मौजूद लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए मां दुर्गा से राज्य के तरक्की की कामना की, आयोजित, वस्त्र वितरण समारोह में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह कुड़मी सेना( टोटोमिक) के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो, पूर्व वार्ड पार्षद राज रानी महतो, छवि महतो, रितेन महतो, अमित प्रमाणिक, गुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed