आदित्यपुर : थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, अपराधी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर…

0
Advertisements

आदित्यपुर : पुलिस ने रविवार सुबह एस टाइप मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग चलाया. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कई बाइक सवार पुलिस के गिरफ्त में आए. जो बगैर हेलमेट और अधूरे कागजात के साथ पकड़े गए थे. पुलिस की चेकिंग देख कईयों ने अपने घर का भी दिशा बदल लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

लोगों ने थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की

 

चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया. चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोगों ने फाइन भरने का भी ऑफर दिया लेकिन थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा जो पैसे मुझे दे रहे हो इन्ही पैसों से हेलमेट खरीद लो जिससे तुम अपने और परिवार की सुरक्षा कर सकोगे.

 

थाना प्रभारी ने चेकिंग के दौरान पकड़े गए सभी व्यक्ति को एक लाइन से खड़ा करवाया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी की बातें सुनकर लोगों ने अपना अपराध स्वीकारा और आइंदा बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाने का संकल्प लिया. स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की. पकड़े गए लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया की भविष्य में यह गलती दोबारा नहीं होगी.

About The Author

See also  प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा विसर्जन में भक्तों की दिखी आस्था, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Thanks for your Feedback!