Adityapur : नगर निगम के पूर्व पार्षद धीरेन महतो के नेतृत्व में मना 77वां स्वतंत्रता दिवस..
Advertisements

आदित्यपुर : देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर युवक कल्याण समिति के पूर्व पार्षद धीरेन महतो के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित इच्छापुर ग्वाला पाड़ा दुर्गा पूजा मैदान में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
Advertisements

इस मौके पर आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया और मिठाईयां बांटी गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष चंद्र महतो मौजूद थे, उन्होंने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी. मौके पर युवक कल्याण समिति के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे.

