महुआडांड़ में थाना प्रभारी मनोज कुमार की सक्रिय कार्यशैली से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड़ में इन दिनों पुलिस प्रशासन की सक्रियता और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मनोज कुमार के नेतृत्व में महुआडांड़ पुलिस लगातार रात्रि गश्ती कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रातभर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है, वहीं असामाजिक तत्वों में भय देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा State Bank of India, ग्रामीण बैंक, Canara Bank, Axis Bank, विभिन्न ज्वेलरी दुकानों, पेट्रोल पंपों तथा मुख्य बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से रात्रि गश्ती की जा रही है।

पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यक कार्रवाई भी कर रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने थाना प्रभारी मनोज कुमार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार गश्ती और सतर्कता के कारण अब क्षेत्र में पहले की तुलना में अधिक शांति और सुरक्षा महसूस की जा रही है। लोगों के अनुसार, महुआडांड़ पुलिस की सक्रिय कार्यशैली क्षेत्र में भरोसे और सुकून की नई पहचान बन चुकी है।

See also  पानी चोरी नहीं, समाजसेवा है: वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा,भ्रामक खबरों से बचने और तथ्यों की जांच के बाद खबर प्रकाशित करने की दी सलाह

Thanks for your Feedback!

You may have missed