महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 का रहने वाला कन्हैया रजक (29) बताया गया है. शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी के निर्देश पर, उनके निर्देशन और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी. टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कन्हैया रजक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दो बार मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है. घटना के समय महिला गली पार कर रही थी, तभी नशे में धुत युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट कर दी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

See also  नदी किनारे मिले बम को निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार

Thanks for your Feedback!

You may have missed