बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफ़र

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: रविवार देर रात बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया. घायल युवक 18 वर्षीय सागर सुरीन गोयलकेरा थाना क्षेत्र अंर्तगत कायदा गांव का रहने वाला है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक जरायकेला सागजुड़ी में आयोजित वार्षिक खेलकूद देखने के लिए आया था.वह अपने साथी के साथ बाइक से अपने गांव कायदा लौट रहा था.मनोहरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने उसके बाइक में टक्कर मार दी और इरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  किसान की बेटी ने JAC 10वीं में मचाई धूम, जिला टॉपर बनकर डॉक्टर बनने का सपना… 480 अंक पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed