मॉर्निंग वॉक में निकली महिला से सोने की चैन की छिनतई, बाइक सवार झपट्टा मार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : मॉर्निंग वॉक में निकली आदित्यपुर कॉलोनी के रहनेवाले संवेदक रामेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी अर्चना शर्मा से अहले सुबह करीब 6:40 बजे सोने की चैन की छिनतई बाइक सवार झपट्टा मार युवकों ने कर लिया है. यह घटना ओल्ड एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान के कोने के पास घटित हुई है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है. आदित्यपुर पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है, जल्द ही इस गिरोह के सदस्यों की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी युवकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि आदित्यपुर में हाल के दिनों में झपट्टा मार गिरोह सदस्य पुनः सक्रिय हो गया है जो सुने इलाके को चिन्हित कर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. वहीं पुलिस शाम में तो पेट्रोलिंग करती है लेकिन सुबह में पुलिस की सुस्ती का गिरोह के सदस्य लाभ उठा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता

Thanks for your Feedback!

You may have missed