रामगढ़ में एक ट्रक कमला पसंद गुटखा जब्‍त, अवैध रूप से रांची व जमशेदपुर भेजा जा रहा था

Advertisements

रामगढ़:- रामगढ़ में आज मंगलवार काे एक ट्रक कमला पसंद गुटखा जब्‍त किया गया है बताया गया कि अवैध तरीके से कमला पसंद नामक गुटखा को रांची व जमशेदपुर भेजा जा रहा था इससे पूर्व ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस ने जांच अभियान चलाया और गुटखा लदे ट्रक को धर दबोचा पुलिस छानबीन में जुटी है पुलिस ट्रक चालक से जब्‍त गुटखा को लेकर पूछताछ कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि जिले की रामगढ़ थाना पुलिस को मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली इसके आधार पर स्थानीय नए बस पड़ाव के समीप कमला पसंद गुटखा लदा एक ट्रक (एनएल01एए-0782) को जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में आपत्तिजनक सामान लदे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाया। जांच के क्रम में पेटी को खोलकर देखने पर उसमें कमला पसंद गुटखा मिला रामगढ़ थाने की सब-इंस्पेक्टर राजे कुमारी कुजूर ने तत्काल मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी।

ट्रक को जब्त करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी चालक सूरज यादव को हिरासत में लिया है ट्रक चालक सूरज यादव ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रक का आधा माल रामगढ़ में ही नेहरू रोड स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट में उतारा है वह सारा गुटखा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर रामगढ़ आया है इसके बाद उसे इस माल को जमशेदपुर ले जाना था चालक सूरज ने पुलिस को बताया कि ट्रक में क्या लदा है, उसकी जानकारी उसे नहीं थी।

About The Author

You may have missed