मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परमेश्वर पुर में निकाली गई शोभा यात्रा।

Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास):- प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वर पुर गांव में बने मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ हुआ। पांच दिवसीय महायज्ञ में हवन एवं प्रसाद वितरण भंडारा के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। इस जलयात्रा में गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लिए बैंड बाजे के साथ चल रहे थे। कलश शोभायात्रा का नेतृत्व शिवशंकर सिंह ने किया।यज्ञ समिति के द्वारा कलश यात्रा से पहले यज्ञ परिसर एवं मंदिर को सैनिटाइज किया गया।
आचार्य पंडित जगदीश नारायण दूबे, अरुण पाण्डेय, , विनोद तिवारी,ललन तिवारी संतोष तिवारी, विजेन्द्र तिवारी, के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कराया जा रहा है।वही मालियाबाग काव नदी से जलभर कर पैदल गांव भ्रमण में जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना किया। शाम 6 बजे से दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विनोद व्यास जी का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है। यहां पर हवन, महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन 15 फरवरी को होगा। सैकड़ों श्रद्धालु जलयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, शिवजतन सिंह, श्रीराम सिंह,सुरेश सिंह, फागु चन्द सिंह, राममोहर सिंह,रामदुलार सिंह,राजेश्वर सिंह, सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

You may have missed