नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स

0
Advertisements
Advertisements

आंध्र प्रदेश :आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक युवक गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर बंद होने के कुछ ही देर में युवक मंदिर के अंदर घुस गया और वो शराब के नशे में था। TTD के विजिलेंस विभाग के लोगों को इसकी भनक लगती तब तक यह व्यक्ति मुख्य गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया। यहां चढ़कर वह शिखर पर लगे कलश को निकालने की कोशिश करने लगा।आरोपी युवक ने मंदिर परिसर की चारदीवारी कूदकर अंदर प्रवेश किया. सुरक्षा और विजिलेंस स्टाफ के सतर्क होने से पहले ही वह महाद्वारम के पास स्थित गोपुरम पर चढ़ गया. गोपुरम पर पहुंचकर उसने वहां लगे दो कलशों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया. आरोपी की पहचान कुट्टाड़ी तिरुपति के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कुरमा वाडा, पेड्डा मल्ला रेड्डी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है. बताया गया कि वह पूरी तरह नशे में था और नीचे उतरने से इनकार कर रहा था. जब पुलिस और दमकल कर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, तो उसने हंगामा शुरू कर दिया और शराब की मांग करने लगा. आरोपी का कहना था कि जब तक उसे शराब नहीं दी जाएगी, वह गोपुरम से नीचे नहीं उतरेगा.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान लोहे की सीढ़ियां लगाई गईं और रस्सियों की मदद से आरोपी को काबू में किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को टाल लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान शराब की मांग करने की बात स्वीकार की है. उसे आगे की जांच के लिए तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed