प्लास्टिक के सामान के गोदाम में लगी भीषण आग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना: पटना में सोमबार क़ो उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी, जो आग लगने के बाद तेजी से भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया, जो इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक रखे होने के कारण तेजी से फैल रही थी।आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आस-पास के लोगों को एहतियातन दूर हटा दिया गया है ताकि किसी तरह की जान-माल की हानि न हो। एसएचओ मनजीत कुमार सिंह ने बताया कि, “यह इमारत एक मंदिर के पास स्थित है और कई दिनों से बंद पड़ी थी। यहां प्लास्टिक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें अचानक आग लग गई। आग पर अब काबू पा लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।”
दमकलकर्मी लगातार अंदर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भीतर छिपी आग को पूरी तरह बुझाया जा सके। आग लगने के सटीक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ज्वलनशील पदार्थों के गोदामों की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed