मोथा खेल मैदान पर उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड के बीच सेमीफाइनल का जोरदार मुकाबला,काराकाट पुलिस अधिकारी ने किक मारकर मैच का किया शुभारंभ

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- काराकाट प्रखंड क्षेत्र के मोथा खेल मैदान पर आदर्श युवा क्लब मोथा के सौजन्य से भोलानाथ स्पोर्टिंग हरपुर (उत्तर प्रदेश) बनाम डीएसए धनबाद ईसी रेल (झारखंड) के बीच सेमी फाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया । जिस मैच का उद्घाटन काराकाट थाना के पुलिस अधिकारी परशुराम राय द्वारा किक मारकर मैच की शुरुआत की गई । उसके उपरांत पुलिस अधिकारी द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बारी बारी से परिचय किया गया । उसके उपरांत पुलिस अधिकारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें । खेल में जीत हार होते रहती है । उसका कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए । मोथा खेल मैदान पर दोनों टीमों के बीच जमकर जोरदार मुकाबला हुआ । खेल मैदान दर्शकों से काफी खचाखच भरा हुआ था । दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जोश और उमंग खेल के प्रति देखने को मिला । सेमी फाइनल फुटबॉल मैच के आयोजन में रेफरी ऋषि कुमार एवं संचालन का कार्यभार अखिलेश कुमार व प्रिंष कुमार ने किया । मौके पर कुश त्रिपाठी , भाजपा नेता संजय तिवारी , संजय सिंह ,बिहारी प्रसाद गुप्ता ,आयोजन समिति के अन्य सक्रिय सदस्य सहित हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी हुई थी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed