मेघाहातुबुरु खदान में वाहन दुर्घटना में घाटशिला के एक दर्जन मजदूर घायल

0
Advertisements

गुवा । सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में हुई कैम्फर वाहन दुर्घटना में लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को सेल के एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से इलाज के लिए सेल अस्पताल किरीबुरु लाया गया। यह दुर्घटना सोमवार की रात लगभग 8.15 बजे घटी है। घटना के बाबत घायल मजदूरों ने बताया कि वे पुनिया नामक कंपनी के अधीन मेघाहातुबुरु स्क्रिनिंग प्लांट में काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद रात में लगभग 30 मजदूर एक ही वाहन पर सवार होकर मेघाहातुबुरु लौट रहे थे। इसी दौरान खदान के अंदर सुरक्षा माता वाले चढ़ाई पर वाहन चढ़ नहीं पा रहा था और चालक की लापरवाही से वाहन पीछे होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मजदूरों में संको सोरेन, कारु सोरेन, रामदास हेम्ब्रम, दासो बेसरि, सुरु हंसदा, लखन हंसदा, मसंग हेम्ब्रम, बस्ता मुर्मू, दीकीराम टुडू, धानो मुर्मू आदि शामिल हैं। ये सभी मजदूर घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हैं। इन घायलों में संको सोरेन, कारु सोरेन, रामदास हेम्ब्रम, दासो बेसरा को गंभीर चोटें आयी है। घायलों का इलाज जारी है तथा सीआईएसएफ व सेल के अधिकारी घायलों को मदद में लगे हुये हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को राष्ट्रीय रैंकिंग में नौवां स्थान

Thanks for your Feedback!

You may have missed