आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 74 यूनिट हुआ रक्त संग्रह


Saraikela: मई दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था. उपस्थित अतिथियों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं वार्ड संख्या 27 की वार्ड प्रमुख रिंकी कुमारी शामिल रही.
जबकि सम्मानित अतिथियों में रेलवे के सहायक कार्मिक पदाधिकारी पी. किरण एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर बी.पी. सिंह भी मौजूद रहे. अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताया. शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सह डीएमई सिद्धांत वर्मा, विजय कुमार कुंड एवं सेक्शन पीडब्ल्यूआई बी.पी. खाखा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया. शिविर के सफल संचालन में संस्था के सचिव श्री भोला प्रसाद कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सोय, नीरज झा, अनिल प्रधान, दुखू प्रधान, रोबिनचंद तराई, संजय बेहरा, डी. आनंद, रॉकी लवलेश सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रावण गोप, सर्वेश कुमार, मुकेश कुमार, मोहित कुमार, रोहित शर्मा, अभिषेक कुमार, महिला कर्मी मंजू कुमारी, टिंकू कुमारी, सरोज कुमार, नीतू कुमारी, लतिका देवी, कोयलीमुखी, प्रथिमा रानी महतो, पानमनी सरदार. रमाशंकर, सुब्रतो सिंह, अभिलाष मिश्रा, अनिल प्रधान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा. शिविर में कुल 74 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.



