नए सत्र की नई शुरुआत: शेफर्ड स्कूल में तिलक और मिठाई से हुआ बच्चों का भव्य स्वागत…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की भव्य शुरुआत हुई। पहले दिन का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और प्रेरणादायक संदेशों से खास तौर पर सजाया गया था। बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, जिससे वे अपने पहले दिन को खास अनुभव कर सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्कूल के निर्देशक मुद्रिका शर्मा ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं और पूरे शैक्षणिक वर्ष के प्लान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बच्चों के चेहरों पर पहले दिन की चमक साफ झलक रही थी। कई अभिभावक भी स्कूल की व्यवस्था और स्वागत पद्धति से प्रभावित दिखे। इस अवसर पर शिक्षकगण भी पूरे जोश के साथ मौजूद रहे और अपने-अपने ढंग से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

About The Author

See also  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा कीताडीह गाँव, घाटशिला में सतर्कता जनजागरूकता अभियान आयोजित

Thanks for your Feedback!

You may have missed