Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । चकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के लताघर गांव में भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी है. घटना अहले सुबह की बताई जा रही है. घटना में जहां पर बड़े भाई की जान चली गई है वहीं भाभी की भी हालत नाजुक बनी हुई है. उसका ईलाज अभी अस्पताल में चल रही है. घटना को अंजाम देने क बाद खुद आरोपी ही श्यामसुंदरपुर थाना पर पहुंच गया और कहा कि उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि लखन मांडी और पत्नी सोमवारी मांडी अपने खेत में सिंचाई नाला बना रहे थे. इस बीच ही छोटा भाई कुशल मांडी पहुंच गया और कहा कि वह अपनी जमीन से नाली बनाने नहीं देगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था. इसके बाद छोटे भाई ने लखन से कुदाली छीन लिया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में जब भारी सोमवारी मांडी बीच-बचाव करने आयी तब उसपर भी कुशल ने मांडी ने कुदाल से हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही लखन मांडी की मौत हो गई. घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

About The Author

See also  नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारी का वेतन और फुल एंड फाइनल भुगतान रुका, श्रम विभाग में शिकायत

Thanks for your Feedback!

You may have missed