साकची में ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत 458 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद, वास्तविक धारकों को लौटाए गए

0
Advertisements

जमशेदपुर: पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत आज साकची स्थित रविन्द्र भवन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुल 458 खोये हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।

यह अभियान अब तक सफल साबित हो रहा है, जिसमें कुल 2580 खोये हुए मोबाइल फोन को उनके सही मालिकों तक पहुंचाया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा करना और खोए हुए सामान को समय रहते वापस लौटाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  कथित पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Thanks for your Feedback!

You may have missed