बिरसानगर के कान्वाई चालक को मोबाइल से फोन कर कहा- दो लाख रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । बिरसानगर के जोन नंबर वन बी का रहने वाला कान्वाई चालक संदीप पासवान को मोबाइल पर फोन कर अज्ञात लोगों ने कहा कि उसे 2 लाख रुपये रंगदारी देना है. नहीं देने पर वह जान से मार देगा. रंगदारी की मांग 16 नवंबर से ही की जा रही है. अंत में संदीप ने बिरसानगर थाने में जाकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बिट्टू कामत समेत कुल 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर संदीप का कहना है कि उसका किसी के साथ भी किसी तरह का विवाद नहीं है. उससे क्यों रंगदारी की मांग की गई है उसे ही समझ में नहीं आ रहा है. उसका कहना है कि बार-बार अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. इससे उसकी परेशानी बढ़ गई है. इधर बिरसानगर पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाने का काम किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

See also  17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण

Thanks for your Feedback!

You may have missed