पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली सागर फोन कर मांग रहा है लेवी?

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । पश्चिमी सिंहभूम के वरीय अधिकारियों को फोन कर नक्सली सागर लेवी की मांग कर रहा है. इस तरह की गतिविधियां पिछले 2 माह से चल रही है. लेवी नहीं देने पर जान से मार देने की भी धमकी वह दे रहा है. मामला थाने तक भी पहुंचा हुआ है. इसके बाद जब कॉल डिटेल निकाला गया तब पता चला कि सागर नामका कोई नक्सली ही नहीं है. वह फर्जी नक्सली बनकर अलग-अलग नंबरों से अधिकारियों को कॉल कर डरा-धमका रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सागर फोन पर इस तरह की कहानी बताया है कि आईईडी ब्लास्ट के दौरान एक निर्दोष युवक की मौत हो गई है. उस युवक के परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए रुपये की मांग की जा रही है. अब पुलिस फर्जी नक्सली सागर की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही उसे दबोच लिया जाएगा. वहीं नक्सली संगठन की ओर से साफ कहा जाता है कि उनकी ओर से कभी भी फोन कर लेवी नहीं मांगी जाती है. फिलहाल सागर नामका कोई नक्सली उनकी गैंग में भी नहीं है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed