पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव सियांकेल में माता-पिता और बेटी की हत्या, नग्न अवस्था में शव बरामद

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव में माता-पिता और बेटी की हत्या करने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाद तीनों शवों को जंगल से पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया या है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को बदमाशों ने पिता डुग्लू पूर्ति (57), माता सुकबरो पूर्ति (48) और बेटी डस्किर पूर्ति (24) को घर से बाहर निकाला था. इसके बाद तीनों को चुरिनकोचा पहाड़ी के जंगल के पास लेकर गए थे. घटना को परिवार का एक सदस्य ने देख लिया था. इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. सूचना पर पुलिस तत्काल तो पहुंच गई थी, लेकिन तबतक तीनों की हत्या की जा चुकी थी.

हत्या की घटना को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे. अब चर्चा यह हो रही है कि कहीं बेटी के साथ बदमाशों ने गैंग रेप तो नहीं किया है. इसकी भी जांच पुलिस अलग से कर रही है.

घटना के बाद परिजन बता रहे हैं डायन के आरोप में घटना को अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस इससे साफ मुकर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के बाद ही इस विषय में कुछ कहा जा सकता है. वैसे घटना के बाद पूरा पश्चिमी सिंहभूम ही दहला हुआ है. इसके पहले भी बंदगांव में तीन फेरीवालों की हत्या कर दी गई थी.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed