मानगो में राह चलती युवती से आधी रात दुष्कर्म करने की कोशिश…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 10 में राह चलती एक एक युवती के साथ बदमाशों ने आधी रात को दुष्कर्म करने की कोशिश की. युवती ने जब घटना का विरोध किया तब उसके साथ मारपीट की गई. इस बीच जब दो राहगीर उसे बचाने के लिए पहुंचे तब बदमाशों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा. घटना के बाद युवती मानगो थाने पर पहुंची और लिखित शिकायत की. कहा गया है कि घटना का एक आरोपी शेरू को वह पहचानती है. आवेदन मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के समय युवती अपनी सहेली के साथ कुछ सामान लाने के लिए आधी रात को घर से निकली थी. इस दौरान ही दो लड़कों ने उनके फोन नंबर मांगे. नहीं देने पर मारपीट करनी शुरू कर दी. युवती ने कपड़े फाड़ देने का भी आरोप लगाया है. इस दौरान जो दो लोग सहयोग करने के लिए पहुंचे थे उन्हें भी नहीं छोड़ा गया. सभी के साथ मारपीट की गई.

Advertisements
See also  टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, मौके पर हंगामा, पुलिस ने कराया समझौता

Thanks for your Feedback!

You may have missed