राष्ट्रपति आवास भी सुरक्षित नहीं,”हिमालय के ग्लेशियर पिघल रहे हैं”..विधायक ने कहा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जलवायु परिवर्तन को लेकर वैज्ञानिकों की लाश चेतावनियों के बावजूद भी अब तक कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा सका है। दुनिया भर के मौसम में जलवायु परिवर्तन के कारण अजीब बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन सब का बुरा असर हिमालय पर भी पड़ा है। अब उत्तराखंड के टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने भी हिमालय को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय में बर्फबारी में भारी कमी आई है और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसका असर पहले से ही जल संकट का सामना कर रहे दिल्ली जैसे महानगरों पर भी पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हिमालय से बर्फ गायब हो सकती है

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में उन अध्ययनों का हवाला दिया जिनमें कहा गया है अगले दो से तीन दशकों में हिमालय से बर्फ गायब हो सकती है। भाजपा विधायक ने ये भी बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है और इससे भारतीय मानसून की समयावधि प्रभावित हो रहा है.

जीवाश्म ईंधन के कारण ग्लेशियर पिघल रहे

भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने हिमालय की गंभीर स्थिति पर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘ग्लोबल हिमालयन ऑर्गनाइजेशन’ की शुरुआत की है। नीति आयोग के पूर्व सलाहकार अविनाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि हिमालय में पहचानी गई हिमनद झीलों में से 27 प्रतिशत से अधिक का दायरा 1984 के बाद से काफी बढ़ गया है। इनमें से 130 भारत में स्थित हैं। ये भी बताया गया कि जीवाश्म ईंधन के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे हिमनद झीलों का विस्तार हो रहा है। इन झीलों के फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।

See also  बजट सत्र के बीच ईमेल से बम धमकी, मुंबई विधान भवन में सुरक्षा अलर्ट

जंगल में आग की घटनाएं भी खतरा

उन्होंने ये भी बताया गया कि जंगल में आग की घटनाओं की वृद्धि से हिमालय और भी गर्म हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर पिघलना हिमालय ही नहीं बल्कि दिल्ली जैसे शहरों को भी प्रभावित करेगा। यहां तक कि राष्ट्रपति आवास भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा विधायक ने कहा कि पहले पहाड़ों पर छह से सात फुट बर्फबारी होती थी। अब यह घटकर एक से दो फुट रह गई है। इसका एक कारण निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर वनों की कटाई और कंक्रीटीकरण है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed