महाराष्ट्र हितकारी मंडल, बिस्टुपुर एवं ब्रह्मानन्द नारायणा हॉस्पिटल द्वारा एक मेगा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का किया गया आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:–महाराष्ट्र हितकारी मंडल, बिस्टुपुर एवं ब्रह्मानन्द नारायणा हॉस्पिटल द्वारा एक मेगा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अजय अग्रवाल, जनरल फिजिशियन डॉ शुभाशीष डे, महाराष्ट्र हितकारी मंडल के ट्रस्टी डॉ उन्मेष लुकतुके, प्रेसिडेंट रोहिणी साठे, सेक्रेटरी शिल्पा शाने , ट्रस्टी रवि साठे , ट्रस्टी उल्लास साने, ट्रस्टी वसंत खले ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कैंप में करीब 100 से ज्यादा लोगों की निशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन,बीएमआई एवं ईसीजी जांच की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डॉ अजय अग्रवाल ने लोगों से अपील किया कि वे अपने व्यस्त जीवन में से एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें और स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रतिदिन 45 मिनट तेज गति से पैदल चलें ,संतुलित आहार लें , उचित मात्रा में नींद ले एवं ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर को नियमित रखें।

See also  पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हत्याकांड का आरोपी, गमछा लपेटकर किया सरेंडर… 14 दिन जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed