चाकुलिया: बालीजुड़ी में पुल निर्माण की स्वीकृत होने पर विधायक का स्वागत

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालीजुड़ी में स्वर्णरेखा नदी घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृत होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने नदी घाट पर विधायक समीर कुमार मोहंती का स्वागत किया। ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण की अनुशंसा विधायक समीर कुमार मोहंती ने की थी। पुल निर्माण के लिए टेंडर भी निकल गया है। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है। ग्रामीणों की बहु प्रतिशत मांग अब पूरी हो जाएगी।ज्ञात हो कि विधायक ने विधान सभा के पटल पर विगत दो मार्च 2022 को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए निर्माण की मांग सदन में उठाई थी।‌ ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर के तहत लगभग 15 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण होगा। पुल के बन जाने से गुड़ाबांदा प्रखंड चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से जुड़ जाएगा। स्वागत के अवसर पर धालभूमगढ़ के जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी, मुखिया करिया हेम्ब्रम, उप मुखिया स्वपन पाल, गोपन परिहारी समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ट्रांसफार्मर जलने से हड़कंप, नए लगते ही गांव में लौटी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed