महिलाओ का वोट के प्रति दिखा उत्साह , कहा अपने हक पाने के लिए महिलाओं का मतदान करना जरूरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जवाहर नगर स्थित प्रकाश मिडिल स्कूल में महिलाओं की सुबह से ही लंबी कतार लग गई। कतार में लगी महिलाओं ने कहा कि अपने सभी हकों को पाने के लिए हमारा मतदान करना आवश्यक है। इसलिए न सिर्फ वह खुद मतदान करने आईं बल्कि अपने आसपास की महिलाओं को भी साथ लेकर आई हैं। रोड नंबर 11 की नसीमा खातून ने कहा हमारी रसोई के सामानों की कीमतों में आग लगी है। अपने प्रत्याशी को विजय दिलाकर वह संसद में इसके लिए आवाज उठाने की मांग करेंगी। 6 नंबर रोड से मतदान करने पहुंची सुमति देवी ने कहा कि वह एक ऐसे प्रत्याशी को वोट देने आई हैं जो उन्हें सरकार की योजनाओं का आसानी से और अधिक अधिक लाभ दिला सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed