Air India बढ़ाने वाला है अपने कर्मचारियों की सैलरी, कंपनी ने बोनस का किया एलान…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- टाटा ग्रुप  की कंपनी एयर इंडिया  ने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी कर्मचारी को बोनस भी देगी। सैलरी में बढ़ोतरी के लिए कंपनी ने मूल्यांकन प्रक्रिया (अपरेजल प्रोसेस) शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद पहली बार यह पहला अपरेजल प्रोसेस है। आपको बता दें कि एयर इंडिया में लगभग 18000 कर्मचारी हैं।

Advertisements
Advertisements

एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि का एलान किया। साथ ही कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रदर्शन बोनस भुगतान की भी घोषणा की।

कंपनी के सीएचआरओ रवींद्र कुमार ने कहा कि कंपनी पांच साल की परिवर्तन योजना के तहत स्वयं को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में है। साथ ही कर्मचारियों के बीच प्रदर्शन, संचालन और योग्यता आधारित प्रयासों के तहत प्रतिभा प्रोत्साहन के तहत प्रतिस्पर्धी वेतन वृद्धि प्रदान कर रही है।

दो साल पहले टाटा समूह द्वारा घाटे में चल रही विमानन प्रक्रिया का अधिग्रहण करने के बाद यह पहली मूल्यांकन प्रक्रिया (अपरेजल प्रोसेस) है।

एयर इंडिया में लगभग 18,000 कर्मचारी हैं। एयरलाइन ने ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू और पायलटों सहित 31 दिसंबर, 2023 से पहले शामिल हुए सभी कर्मचारियों के लिए वार्षिक मूल्यांकन शुरू किया है। मूल्यांकन नए प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली पर आधारित हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed