लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, यात्रियों से की बातचीत…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क-लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आम लोगों से जुड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो की सवारी की. मेट्रो में यात्रा करते गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मेट्रो में सफर के दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मंगोलपुरी में एक रैली के लिए जा रहे थे। दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है और आज प्रचार का आखिरी दिन है.

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगातार संविधान को ”फाड़ने और फेंक देने” की इच्छा रखने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव इसकी रक्षा की लड़ाई है। आज पूर्वोत्तर दिल्ली के दिलशाद गार्डन में पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में एक चुनावी रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा| हमेशा संविधान को बदलने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया, ”ये लोग (भाजपा) हमेशा इसे (संविधान को) फाड़कर फेंक देना चाहते थे। उन्होंने न तो भारतीय संविधान और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे इसे बदलना चाहते हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए है।”

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने आखिरकार इस चुनाव में संविधान को बदलने की अपनी इच्छा को “स्वीकार” कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा संविधान को बदलने का प्रयास करती है, तो उसे राजनीतिक विरोधियों और लाखों नागरिकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। गांधी ने कहा, “मैं उन्हें (भाजपा) बताना चाहता हूं कि आपमें ऐसा करने (संविधान बदलने) की हिम्मत नहीं है। अगर आप ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो आपको हमारा और भारत के मूल लोगों का सामना करना होगा।”

See also  अब घर बैठे देखें ‘मर्दानी 3’: इस दिन ओटीटी पर आएगी रानी मुखर्जी की फिल्म

दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed