दुल्हन सा शृंगार, आंखों पर पट्टी, बंधे हाथ पैर… ऐसी हालत में मिला छात्र का शव कि पुलिस भी रह गई दंग…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- मध्य प्रदेश में रायसेन के उदयपुरा के रहने वाले छात्र का शव संदिग्ध हालत में इंदौर में फंदे पर लटका मिला है. पुलिस का कहना है कि छात्र के दोनों हाथ बंधे थे और वह महिलाओं की साड़ी में था. छात्र की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. फिलहाल उसका लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रायसेन जिले के उदयपुरा का रहने वाला 21 साल का छात्र पुनीत दुबे इंदौर में रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर में था. उसका शव खड़वा नाका इलाके में एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. पुलिस ने कहा कि छात्र महिलाओं की तरह साड़ी में था. उसके चेहरे पर मेकअप भी था. दोनों हाथ बंधे थे, आंखों पर पट्टी थी. शव के पास खून बिखरा पड़ा मिला है. पुनीत ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या कर उसे लटकाया गया है, पुलिस इन दोनों पहलू पर जांच कर रही है।

Advertisements
See also  कैरव गांधी किडनैपिंग केस: आरोपी शाद आलम ने लगाई जमानत की अर्जी, कोर्ट में कल सुनवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed