केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी संग किया मतदान,कहा यह चुनाव देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां स्थित खेलारीसाई के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 72 में पत्नी मीरा मुंडा के साथ मतदान किया।मतदान को लेकर अर्जुन मुंडा काफी उत्साहित दिखे। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी संसदीय सीट से भाजपा को बढ़त मिलेगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता सर्वोपरि है लोग अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग कर बेहतर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। मुंडा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने व लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। अर्जुन मुंडा ने दावा किया की खूंटी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में इनके प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हार्ट अटैक या हादसे में CPR की ट्रेनिंग से जीवन बचाने पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए अहम तरीके

Thanks for your Feedback!

You may have missed