मेघालय में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपितों की पीट-पीट कर हत्या; जांच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:- मेघालय के पूर्वी वेस्ट खासी हिल्स जिले में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के लिए दो लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय मैरांग के समीप नोनगथलिएव गांव में शुक्रवार दोपहर यह घटना हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मेघालय के पूर्वी वेस्ट खासी हिल्स जिले में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के लिए दो लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय मैरांग के समीप नोनगथलिएव गांव में शुक्रवार दोपहर यह घटना हुई।

क्या है पूरा मामला?

युवती ने आरोप लगाया कि जब वह अपने घर में अकेली थी तब दोनों ने एक चाकू से उसपर हमला किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां आ जुटे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ उन्हें समीप स्थित कम्युनिटी हाल ले गई और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाई।

पुलिस अधिकारी ने क्या कुछ कहा?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ की पिटाई से बुरी तरह से घायल होने के बाद ही दोनों को हाल से बाहर लाया जा सका। एक की मौत तिरोत सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल में हो गई, जबकि दूसरे की मौत शिलांग सिविल अस्पताल में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। राज्य के दूसरे भाग के निवासी दोनों व्यक्ति नोनगथलिएव में मजदूरी करते थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed