गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या से मचा हड़कंप… आखिरी बार परिजनों को कॉल कर कही थी ये बात…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :-यूपी के गाजियाबाद में टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना से पहले मृतक के परिजनों को कॉल भी किया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यूपी के गाजियाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शालीमार गार्डन इलाके में टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में नाले में फेंक दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात 40 वर्षीय विनय त्यागी घर के पास घायल अवस्था में पड़े मिले. उन्हें उनके परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली. त्यागी एक निजी फर्म में काम करते थे.

शुक्रवार शाम विनय अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया. त्यागी ने अपनी मोबाइल लोकेशन अपनी पत्नी को भेजी थी और राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से रिसीव करने को कहा था. जब पत्नी मेट्रो स्टेशन पहुंची तो त्यागी वहां नहीं मिले. कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला. एसीपी ने बताया कि परिवार के लोगों का कहना है कि त्यागी का मोबाइल और लैपटॉप गायब है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed