देश भर के चर्म रोग विशेषज्ञ मरीजों को सेवा देने के साथ ही बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- देश भर के चर्म रोग विशेषज्ञ रविवार व सोमवार (5 और 6 मई) को मरीजों का इलाज के साथ ही उनसे सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने और सही सलाह देने का संकल्प लेंगे। सभी डॉक्टर अपनी शपथ को ऑनलाइन पोस्ट भी करेंगे। इसके लिए विशेष लिंक बनाया गया है। पहली बार हो रही इस पहल को गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराए जाने की तैयारी है।देश में करीब 17 हजार चर्म रोग विशेषज्ञ हैं। जिनमें से 114 चर्म रोग विशेषज्ञ झारखंड में है, और जमशेदपुर में 17 चर्म रोग विशेषज्ञ है। चर्मरोग, गुप्त रोग और कुष्ठ रोग के मरीजों का इलाज करने वाले इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरियोलॉजिस्ट और लेप्रोलॉजिस्ट (आईएडीवीएल) की ओर से यह पहल की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आईएडीवीएल के केंद्रीय सदस्य डॉ आर कुमार ने बताया कि विश्व में ऐसा पहली बार हो रहा है। इसे एक अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। देशभर चर्म रोग विशेषज्ञ इस बात की शपथ लेंगे कि वह मरीजों की सेवा करने के साथ ही उन्हें सही सलाह देंगे। इलाज में नैतिकता का पालन करेंगे। मरीज का इलाज के साथ ही उनसे सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करेंगे। मरीजों को उच्च गुणवत्ता की सेवा देने के लिए सतत अध्ययन करेंगे।

डॉ. आर कुमार ने बताया कि यह आयोजन 24 घंटे का होगा। इसमें सभी चर्म रोग विशेषज्ञ अपना शपथ पत्र पढ़ने का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करेंगे। इसके लिए लिंक उन्हें शेयर किया गया है। गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इसकी मॉनिटरिंग करेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed