देवगांव में पांच दिवसीय हरि संकीर्तन का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के देवगांव में श्री श्री पाउड़ी प्रसाद संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में पांच दिवसीय हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार देर रात को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉक्टर विजय सिंह गागराई मुख्य रूप से उपस्थित होकर भगवान हरि के चरणों में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख- शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। संकीर्तन में भगवान हरि का नाम जाप करने के लिए मुनीराम गोस्वामी संकीर्तन मंडली, दीपक दास गोस्वामी संकीर्तन मंडली, बुहीराम महतो संकीर्तन मंडली, भीमदास गोस्वामी संकीर्तन मंडली, अनादी दास संकीर्तन मंडली, कंचन दास गोस्वामी संकीर्तन मंडली, वासुदेव गोस्वामी संकीर्तन मंडली, गौरांग दास संकीर्तन मंडली, बंकिम कालिंदी संकीर्तन मंडली, संतोष महतो महिला संकीर्तन मंडली, पंचानन पातर महिला संकीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। देवगांव में संकीर्तन का आयोजन से गांव भक्तिमय हो गया। संकीर्तन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव को भव्य तरीके से सजाया गया है।इस दौरान पुजारी जुगल किशोर दास द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारा का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ऐसा आयोजन प्रत्येक गांव में होना चाहिए, ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाए और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। हरि संकीर्तन जैसा धार्मिक आयोजन से लोगों को भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी में संतुष्टि, शांति एवं सुकून प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से हमें मानव जीवन मिला है, इसका सदुपयोग करना चाहिए। हमें लोगों की भलाई के बारे में सोचना चाहिए, प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए, तभी हम सभी का कल्याण संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार प्रधान, उपाध्यक्ष सुजन देहुरी, सचिव सत्य प्रेम प्रधान, कोषाध्यक्ष उदयगिरि प्रधान, रंजन देहुरी, पिकु देहुरी, अमित देहुरी, प्रदीप कुमार प्रधान, माधव प्रधान आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed