सीतारामडेरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
Advertisements

जमशेदपुर : ओल्ड सीतारामडेरा का रहनेवाला साधु दुकरिया ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को आज सुबह तब मिली जब वह अपने कमरे से सुबह देर तक बाहर निकला. इसके बाद परिजन उसे देखने के लिए गए थे. इस बीच ही देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है. घटना के बाद पड़ोसियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. परिवार के लोग बता रहे हैं कि साधु का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सूर्य सिंह बेसरा की सुरक्षा बहाल करने की मांग, सीएम और टाटा स्टील एमडी को पत्र

Thanks for your Feedback!