सीतारामडेरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ओल्ड सीतारामडेरा का रहनेवाला साधु दुकरिया ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को आज सुबह तब मिली जब वह अपने कमरे से सुबह देर तक बाहर निकला. इसके बाद परिजन उसे देखने के लिए गए थे. इस बीच ही देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है. घटना के बाद पड़ोसियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के परिजनों से पूछताछ की. इसके बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. परिवार के लोग बता रहे हैं कि साधु का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!