Bihar Weather Today: बिहार के इन चार जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश की संभावना; दो दिनों बाद ये होंगे हालात…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-बिहार के कुछ जिलों में आज मौसम बिगड़ने वाला है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि अगले दो दिनों बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी। पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर बिहार के सीतामढ़ी मधुबनी सुपौल अररिया जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Bihar Ka Mausam बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवा का प्रभाव मध्य भारत तक बना है। उत्तरी पहाड़ी पर पश्चिमी विक्षोभ होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत राज्य में दो दिनों तक छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी (Rainfall in Bihar) की संभावना है। उत्तरी भागों के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल व अररिया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। दो दिन बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि की संभावना है।

शेखपुरा व औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

बीते 24 घंटों के दौरान भभुआ के अधवारा में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा व औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

दक्षिणी भागों का अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच व उत्तरी भागों का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बांका व सिवान के जीरादेई को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

See also  ईरान पर हमले के लिए भारत के बंदरगाह इस्तेमाल होने का दावा झूठा, विदेश मंत्रालय ने किया सख्त खंडन

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री (Patna Weather), गया में 1.1 डिग्री, औरंगाबाद में 1.8 डिग्री, डेहरी में 1.4 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, भागलपुर में 1.9 डिग्री, खगड़िया में 2.2 डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.2 डिग्री, मोतिहारी में 3.3 डिग्री, सुपौल में 1.2 डिग्री, पूर्णिया में 1.2 डिग्री, कटिहार में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पटना 37.5 24.4

गया 38.2 20.2

भागलपुर 36.8 22.1

मुजफ्फरपुर 35.0 24.6

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed