JHARKHAND WEATHER : कोल्हान में 10, 11 और 12 अप्रैल को हो सकती है बारिश

0
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND WEATHER : झारखंड के कोल्हान में 10, 11 और 12 अप्रैल को बारिश हो सकती है. यह जानकारी झारखंड मौसम विभाग की ओर से दी गई है. कहां गया है कि झारखंड में 9 से लेकर 14 अप्रैल तक हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 15 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा.
दो दिनों तापमान में होगी 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी
मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद ठीक तीसरे दिन तापमान में 4 से लेकर 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दक्षिणी झारखंड में है कोल्हान

कोल्हान दक्षिणी झारखंड में पड़ता है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला शामिल है. दक्षिणी और मध्य झारखंड में 10, 11 और 12 अप्रैल को कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मध्य झारखंड में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ शामिल है.
9 अप्रैल को भी होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 9 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी हिस्से में हल्के दर्जे की ब रिश हो सकती है. इसमें पलामू, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा शामिल है. 13 और 14 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी भागों में बारिश होने की संभावना है.

Advertisements
See also  डॉ. एला कुमार बनीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नई कुलपति

Thanks for your Feedback!

You may have missed