Holika Dahan 2024: होलिका दहन 24 को , 25 को मनाई जाएगी होली, जानिए शुभ मुहूर्त

0
Advertisements

Holi 2024: इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है और फिर उसके अगले दिन यानी 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली की तरह होलिका का भी हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। होलिका दहन की कथा भगवान विष्णु के सच्चे भक्त प्रह्लाद और उनकी बुआ होलिका से जुड़ी हुई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यप और उसकी बहन होलिका ने प्रह्लाद की हत्या के लिए षड्यंत्र रचा था, जो भगवान विष्णु की कृपा से सफल नहीं हो पाए, इसलिए होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शास्त्रों की मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान कर उपवास रखने, होलिका की अग्नि की पूजा से मनुष्य के सभी कष्टों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। होलिका दहन के दिन होली पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed