सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल घोड़ा बाबा पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्री चंपई सोरेन ने की पूजा अर्चना, कहा – एक करोड़ से होगा घोड़ा बाबा धार्मिक स्थल का विकास…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया:- आस्था का प्रमुख केंद्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घोड़ाबाबा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। कुम्भकार समिति की ओर से भव्य पूजनोत्सव के आयोजन की तैयारी की गयी थी। इस अवसर पर राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, परमेश्वर प्रधान, बीटी दास, दीपक नायक समेत क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों के नेता व गण्यमान्य लोगों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि इस देव स्थल को धार्मिक धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार ने एक करोड़ की राशि आवंटित की है। उक्त राशि से शीघ्र ही घोड़ा बाबा का सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएं बहाल की जायेगी। सोरेन ने कहा कि धार्मिक स्थल का संरक्षण और संवर्धन सरकार का मुख्य उद्देश्य है। राज्य में बसे सभी धर्मों के बीच सौहार्द्रता का माहौल बनाने के लिए धार्मिक स्थलों का विकास जरूरी है। कहा कि यह पूजनोत्सव राज्य में सामाजिक सौहार्द्रता की मिशाल है। कोल्हान का यह प्रमुख पूजनोत्सव है, जहां कोने कोने से श्रद्धालु यहां में मन्नतें मांगते आते हैं, और उनकी मुरादें पूरी होती है। उन्होंने कहा कि ग्राम देवता होने के कारण इनकी पूजा का काफी महत्व है। समाज के प्रत्येक कार्यों में हम पहले ग्राम देवता की पूजा करते हैं। इनकी कृपा से सभी की झोलिया भर जाती है। सच्चे मन से पूजा करने से हर श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होती है। कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को मकर, टुसु एवं आखान यात्रा की शुभकामनाएं दी। कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पारम्परिक विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित भगवान बलराम की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी घोड़ाबाबा परिसर पहुंचकर शीश झुकाया एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजनोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया। पूजनोत्सव में परिसर में भीड़ नहीं लगने दी गयी। जबकिं बाहर भी के शांति व्यवस्था कायम करने में समिति के वोलेंटियर्स की अहम भूमिका रही।

सर्विस रोड पर लगी दुकानें

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in


समिति की ओर से परिसर में एक भी दुकानें नहीं लगने दी गई। जबकि मंदिर के बाहर सर्विस रोड में काफी दुकानें लगा दी गयी थी। इससे काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं भीड़ नियंत्रण में जुटे थे।

इनके प्रयास से सफल हुआ पूजनोत्सव

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष हरे कृष्ण पाल, सचिव भैरव प्रमाणिक, अजीत दास, जितेन दास, बिनंद दास, प्रसंतो दास, जयंतो दास, विकास पाल, संजय दास, आसिश दास, सिदाम दास, मनोज पाल, शंकर दास, अशोक दास, कार्तिक दास, विश दास, बेनु दास, आनंद दास, कृष्णा दास आदि पूजनोत्सव को सफल बनाने में जुटे थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed