आदित्यपुर नगर निगम का चला अतिक्रमण हटाओ अभियान…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर नगर निगम की निगरानी टीम द्वारा गम्हरिया बाजार से दुर्गा पूजा मैदान तक सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की आम लोगों के शिकायतों के मद्देनजर सड़क के दोनो तरफ सर्विस रोड के किनारे अवैध रूप से लगाए गए फुटपाथ दुकानों को हटाए गए। आज के अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी जिसके चलते आसानी से निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासक श्री गिरिजा शंकर प्रसाद ने चेतावनी देते हुए अतिक्रमणकारीयों को कहा अगर दुबारा नाली के ऊपर या सर्विस रोड में दुकान लगाया जाएंगे तो कड़ी कारवाई की जाएगी । शीघ्र ही आदित्यपुर बाजार से लेकर शेर ए पंजाब चौक तक यहां अभियान चलाया जाएगा। निगम प्रशासन की ओर से सहायक नगर आयुक्त , शंभू प्रसाद कुशवाह एवं अभिषेक कुमार नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, विकास शुक्ला इस अतिक्रमण अभियान में शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 1.95 लाख के सामान पर किया हाथ साफ… जांच में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed