मुंडारी फिल्म को मिली बड़ी पहचान, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बनाई जगह



जमशेदपुर : झारखंड की मुंडारी भाषा में बनी फिल्म ‘सारी सरजोम’ को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। इस फिल्म का चयन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया गया है। फिल्म के चयन से झारखंड की आदिवासी भाषा, संस्कृति और स्थानीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है। उनका कहना है कि इस उपलब्धि से क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलेगा और मुंडारी सिनेमा को व्यापक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा।मानसिंह बास्के ने बताया कि स्थानीय कहानियां और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी फिल्मों को वैश्विक स्तर पर खूब पसंद किया जा रहा है. आने वाले दिनों में झारखंड की माटी से संबंधित फिल्मों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे. ‘सारी सारजोम’ का यह चयन झारखंड के उभरते फिल्मकारों और क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाले सिनेमा के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है.




