आदित्यपुर: दो दिवसीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोनाराम बोदरा व पुरेंद्र ने किया उद्घाटन…

0
Advertisements

आदित्यपुर: आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटांगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आदिवासी कल्याण समिति, कुल्लूपटागा के अध्यक्ष राजू सरदार द्वारा अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अन्य अतिथियों देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव तथा समिति के पदाधिकारी राजू सरदार, खिरोद सरदार, बोंज गोप, महादेव महतो, आलोक कैवर्त, बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, कृष्णा पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आजाद मैदान को बचाए रखने के लिए आजाद स्पोर्टिंग क्लब, आदिवासी कल्याण समिति सहित अन्य खेल संगठन एवं खेल प्रेमियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजाद स्पोर्टिंग मैदान के विकास के लिए वे समिति के सदस्यों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगेl उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हम सिर्फ जीतते या सीखते हैं, खेल में कोई हारता नहीं है.

About The Author

Thanks for your Feedback!