RIT : पति को पत्नी पर था किसी गैर मर्द के साथ शक, पति ने गला दबाकर लिया पत्नी की जान, video…

0
Advertisements

RIT : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह में पति -पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां महज शक के आधार पर पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

बता दे की प्राप्त जानकारी के अनुसार आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती काली मंदिर के पास एक किराए के मकान में चंद्र मोहन देवगम की पत्नी किरण देवगम अपने एक तीन वर्षीय बेटे के साथ रहती थी. पति चंद्र मोहन देवगन गुजरात में नौकरी करता है, वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी मिलने पर घर आया हुआ था, इस बीच बीती रात दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद आक्रोशित पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार को आरआईटी पुलिस को हुई, जिसके बाद

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया गया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का जुर्म पति द्वारा कबूल किया गया है. इसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

 

वही बताया जाता है कि मृत किरण देवगम का एक 5 वर्षीय पुत्र अपने नाना के साथ चाईबासा में रहता है. घटना के बाद मृत महिला किरण देवगम के परिजनों में शोक की लहर है. बताया जाता है कि आरोपी पति को शक था की पत्नी का किसी अन्य के साथ अनैतिक संबंध है.

बाईट –

 

See also  घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

सागर लाल महथा (थाना प्रभारी – आरआईटी )

About The Author

Thanks for your Feedback!