डी. ए. वी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर द्वारा दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस के नवें संस्करण का आयोजन, जमशेदपुर, रांची समेत चाईबासा के विभिन्न विद्यालयों के 450 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डी. ए. वी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर द्वारा दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस के नवें संस्करण का आयोजन सितंबर 2023 तथा 2 11 सितंबर 2023 को किया जा रहा है। इस आयोजन में जमशेदपुर, रांची तथा चाईबासा के विभिन्न विद्यालयों के 450 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या एवं ए. आर ओ झारखंड जोन ई. श्रीमती प्रज्ञा सिंह की अध्यक्षता में डी. ए. वी गान तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डी बी एम यू एन विश्व में चल रही समसामयिक समस्याओं को समझने और उसका हल निकालने का एक बेहतरीन मंच है। आप बच्चे हमारी दुनिया, हमारा भविष्य हैं। आप वाद-विवाद, सहभागिता तथा एक साथ कार्य करते हुए एम यू एन के लक्ष्य तक अवश्य पहुंचेंगे। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारी युवा शक्ति मिलकर विश्व को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने नई दिल्ली में 9 तथा 10 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के नारे वसुधैव कुटुंबकम् पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा सकारात्मक नजरिया एक विश्व एक परिवार एक भविष्य आने वाले समय में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है।

विद्यालय की हेड गर्ल श्रद्धा पाठक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मानवता ही विश्व को एक बेहतर भविष्य देने में कारगर होगी। यह आयोजन हमें धर्म, जाति, रंग, भाषा तथा देश से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। चर्चा के दौरान मतभेद संभव है परंतु कोई मनभेद नहीं है क्योंकि हमारा लक्ष्य एक ही है।

See also  730 करोड़ के GST घोटाले में बड़ा झटका, विक्की भालोटिया की जमानत खारिज

सभी समितियां निम्नलिखित विषयों पर आज अपने विचार प्रस्तुत करेगी

1) ऑल इंडिया पॉलीटिकल पार्टी मीट (AIPPM) युनिफॉर्म सिक्ति कोड एवं इसका क्रियान्वयन, जी-20 अध्यक्षता एक

विश्व एक परिवार एक भविष्य तथा डिजिटल इंडिया एक्ट । 2) यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (INSC)- चीन ताइवान टकराव का विश्लेषण तथा यूरोप में अवैध अप्रवास की

समस्या।

3) यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स कमीशन (UNHRC) – इजराइल फिलिस्तीन टकराव में मानवाधिकारों को सुरक्षित करना तथा संचार क्रांति के समय में मानवाधिकारों की रक्षा जैसे निजता सूचना तथा स्वतंत्र संप्रेषण की आज़ादी ।।।

(4) यूनाइटेड नेशंस विमेन ( UNWOVIEN) – कार्यक्षेत्र में लिंगभेद रहित वातावरण तथा यौन उत्पीड़न एवं स्त्रियों के प्रति लिंग
4) यूनाइटेड नेशंस विमेन (UNWOMEN) – कार्यक्षेत्र में लिंगभेद रहित वातावरण तथा यौन उत्पीड़न एवं स्त्रियों के प्रति लिंग आधारित हिंसा के प्रति नियमों का पालन।

5) यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) – ऊर्जा स्रोतों में कार्बन उत्सर्जन पर नियंत्रण तथा अपतटीय एवं तटवर्ती तेल और गैस अन्वेषण।

6) यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) – साइबर आतंकवाद- एक अंतरराष्ट्रीय धमकी तथा सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा।

आज दिन भर चले अधिवेशन का अंत विभिन्न देशों तथा परियों के प्रतिनिधियों के बीच गरमा-गरम बहस, विचार विमर्श और समस्याओं के समाधान की दिशा में बढ़ते हुए हुआ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed