जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में कबड्डी एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेन्डर के अनुसार खेलकूद का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता ने बताया कि “यूनिवर्सिटी बनने के तुरंत बाद यहां की छात्राओं को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का अवसर मिले इसके लिए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमिटी बनाई गई। यह सभी जानते हैं कि झारखंड की छात्राएं खेलकूद गतिविधियों में इतनी सक्षम हैं कि कई प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करती हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कैलेंडर के तहत हो रही खेलकूद प्रतियोगिताएं वहां पहुंचने की महत्वपूर्ण सीढ़ी साबित हो सकती है। सभी प्रतियोगिताओं को समाहित करनेवाले अच्छे स्पोर्ट्स कैलेंडर के साथ बेहतर आयोजन हेतु भी कमिटी को बधाई देती हूं।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में यूनीवर्सिटी टीम के गठन के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमें सम्मिलित हुईं । टीम के चयन के लिए खेल विशेषज्ञ श्री जगदीश कुमार एवं श्री सुखदेव सिंह शामिल हुए। शतरंज, बैडमिंटन सिंगल डबल एवं कबड्डी की टीम बन चुकी है । इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ० सनातन दीप, सदस्यगण सुश्री आर. तेजा,  शान्ति मुक्ति बारला एवं प्रभात कुमार की विशेष भूमिका रही।

About The Author

See also  जमशेदपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, गोलमुरी के होटल से महीनों से ठहरे कई संदिग्ध हिरासत में; पूछताछ जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed