ईचागढ़ में हमने विकास की लंबी लकीर खीची है- अरविंद सिंह

0
Advertisements
Advertisements

ईचागढ़ : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चांडिल चिलगु के दोनों पंचायत के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भुइयांडीह में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि हमने ईचागढ़ में विकास की लंबी लकीर खीची है. जनता के सहयोग से ईचागढ़ को अपने पसीने से सींचा है. राजनीतिक नेता तो आते और जाते रहेंगे, लेकिन आज उन्हें पहचानने की जरूरत है. आज जनता को जितने की जरूरत है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ईचागढ़ से बनी है मेरी वजूद

अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज जो मेरी वजूद है वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही बनी है. हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांति चाहते हैं और शांति के लिये एक अभिभावक की कमी है. वर्तमान में ईचागढ़ को सजाने और संवारने की जरूरत है. अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे.

बैठक में ये थे मौजूद

चांडिल के भुइयांडीह (करनीडीह) में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतिजे अंकुर सिंह के अलावा महावीर गोप, कामदेव दास, विवेक गोप, रवींद्र नाथ तंतुबाई, सूरज सिंह, आनंद सिंह, देव गोराई, विभुति भूषण गोप समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed