बागबेड़ा खरकई नदी से शव बरामद, पहचान नहीं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट से 28 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने का भी प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने शव की पहचान नहीं की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्नान करने गये लोगों से पुलिस को मिली थी सूचना

बागबेड़ा के खरकई नदी में शव होने की जानकारी पुलिस को उन लोगों ने दी थी जो स्नान करने के लिये गये हुये थे. इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पहचान के लिये घंटों रखा गया था. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक की डूबने से मृत्यु हुई है. पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा.

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed